
फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आदतन अपराधी 3 माह के लिए जिला बदर
फिरोजाबाद। जिले में आदतन अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देश पर थाना अरांव क्षेत्र के एक शातिर अपराधी को 3 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
थाना अरांव पुलिस टीम ने आदेश का पालन करते हुए जिला बदर किए गए अपराधी सचिन उर्फ सीटू पुत्र राधाकृष्ण उर्फ मटरू निवासी नगला कद्दू भारौल को नोटिस तामील कराकर जनपद सीमा से बाहर छोड़ा।
एसएसपी का कहना है कि जिला बदर अवधि के दौरान यदि अभियुक्त जनपद सीमा के भीतर पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिरोजाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।









