A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरशिक्षा

दसवीं, बारहवीं कक्षा में परीक्षाफल के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने पर अब 5% अंक बढ़ने पर भी अंक वृद्धि को मान्य किया जायेगा।

अभी तक 10% अंक वृदधि पर अंक वृद्धि मान्य किया जाता रहा है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
छत्तीसगढ- गुरूवार 11दिसंबर 2025
=========> प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा दसवी एवं बारहवीं में परीक्षाफल घोषित होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने पर अब 5% तक अंक बढ़ने पर भी अंक वृद्धि को मान्य कर लिया जायेगा और विद्यार्थियों को इसकी नई अंक सूची भी जारी की जायेगी।।अभीतक 10% अंक बढ़ने पर ही अंक वृद्धि को मान्य किया जाता रहा है।।छत्तीसगढ राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा पुनर्मूल्यांकन के नियम में परिवर्तन किए जाने से बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा समिति के निर्णय के बाद माशिमं ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन में नियम में परिवर्तन किया है। इसके अनुसार कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में परीक्षाफल से असंतुष्ट होने पर छात्र छात्राओं के द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराये जाने पर पूर्व में मिले अंक में 5% की बढ़ोतरी होती है तो फिर अंक वृद्धि को मान्य करते हुए नई अंकसूची भी जारी की जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नई व्यवस्था आगामी बोर्ड परीक्षा के साथ ही लागू हो जायेगी।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!