A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा में स्क्रैप कारोबारी समेत तीन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जहर की आशंका…

  1. कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब कबाड़ व्यापारी मोहम्मद अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की बुधवार-गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर इसे गला घोंटकर हत्या बताया जा रहा लेकिन और जानकारियां जो निकल कर सामने आई है, उसके मुताबिक मामला तंत्र-मंत्र से भी जुड़ा है।
  2. बताया जा रहा है कि मृतकों को 5 लाख रुपये को तंत्र-मंत्र के जरिए 2.5 करोड़ रुपये में बदलने का लालच दिया गया था। इसी कथित ‘रकम कई गुना करने’ वाले तंत्र-मंत्र की क्रिया के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सुरेश साहू (तुलसी नगर कोरबा), मो. अशरफ (पुरानी बस्ती कोरबा) और नीतीश कुमार (दुर्ग) बताए जा रहे हैं। तीनों कबाड़ी के ही एक फार्म हाउस में मौजूद थे, जहां यह कथित अनुष्ठान किया जा रहा था।
  3. सूत्रों के मुताबिक, बिलासपुर से एक बैगा और उसकी टीम कुदरी गांव आई थी, जिसने यह दावा किया था कि विशेष क्रिया के माध्यम से 5 लाख रुपये को रातों-रात 50 गुना बढ़ाया जा सकता है। इसी “तंत्र क्रिया” के दौरान तीनों की हालत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है।
  4. परिजनों का कहना है कि मृतकों के शरीर पर चोट और खरोंच के कई निशान मिले हैं, जो इस बात की ओर संकेत करते हैं कि उनके साथ मारपीट या किसी तरह की जोर-ज़बरदस्ती की गई होगी।
  5. पुलिस ने घटनास्थल से बैगा और उसके साथ आये तीन प्रत्यक्षदर्शियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों की मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल पर मिले सामान और बैगा व उसकी टीम की गतिविधियों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस तंत्र-मंत्र, आर्थिक ठगी, आपसी विवाद और हत्या,चारों कोणों पर जांच कर रही है। एक मृतक के मुंह से नींबू भी मिला है। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति के फार्म हाउस में हुआ, जहां तंत्र मंत्र के लिए विशेष कमरे जैसी व्यवस्था भी थी।पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने कोरबा और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैला दी है। लोग हैरान हैं कि पैसा कई गुना करने के लालच में इस तरह जानलेवा खेल खेला जा सकता है। परिजनों के आक्रोश और शहर में बनी बेचैनी के बीच अब सबकी नजर पुलिस की जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के नतीजों पर टिकी है।IMG 20251211 153946
[yop_poll id="10"]
Show More

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!