अन्य खबरेउत्तर प्रदेशमहोबामहोबा

पुलिस अधीक्षक महोबा ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लक्ष्मी कान्त सोनी

पुलिस अधीक्षक महोबा ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय महोबा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसपी महोबा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की समयबद्ध समीक्षा कर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके। जनसुनवाई में आए लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताते हुए पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना भी की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!