A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कैमुर के नवपदस्थापित डीएम नितिन कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला

12/12/2025

IMG 20251211 WA0162

 

कैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी श्री नितिन कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

 

आज कैमूर जिला में नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी श्री नितिन कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर में अपने पूर्ववर्ती जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार से औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

IMG 20251211 WA0154

समाहरणालय पहुंचने पर पूर्ववर्ती जिला पदाधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात श्री नितिन कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से जिला पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया।

 

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त कर प्रशासनिक कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता श्री ओमप्रकाश मंडल, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ,जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला सब रजिस्टार,जिला भू अर्जन पदाधिकारी,स्थापना उप समाहर्ता, नजारत उप समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!