A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

दीपकुंज आयुर्वेदा ने आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

हरिद्वार: कमल दास कुटिया आश्रम में हुआ इस शिविर का आयोजन

20251211 140144 ममता चौहान जिला संवाददाता हरिद्वार उत्तराखंड

 

हरिद्वार: कमल दास कुटिया आश्रम मैं आज दीपकुंज आयुर्वेदा ने आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर कमल दास कुटिया आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जिसमें शुगर, बीपी, वेट और अन्य जांच जैसे रक्त संबंधी निशुल्क रूप से की गई। इसमें नेत्रों की जांच भी निशुल्क रूप से की गई और निशुल्क रूप से दवाइयो का वितरण भी किया गया ।और साथ ही आयुर्वेद की जानकारी भी दी गई और आयुर्वेद दवाई से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी लाभ को विस्तृत रूप से समझाया गया ।तथा शरीर में किस बीमारी को लेकर क्या ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में भी बताया गया। शिविर में पंचकर्म चिकित्सा की भी जानकारी दी गई और पंचकर्म चिकित्सा से भी उपचार किया गया।20251211 134428

20251211 134443महाराज महंत श्री ओम प्रकाश शास्त्री जी ने बताया कि स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि स्वस्थ स्वास्थ्य का होना सबसे बड़ी पूंजी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग  और खान पीन का ध्यान रखना चाहिए ।

दीपकुंज आयुर्वेदा से विष्णु अग्रवाल जी ने इस शिविर में अहम भूमिका निभाई ।दीप कुंज आयुर्वेदा हमेशा ही इस तरह के शिविर लगाकर समाज में अपना योगदान देता  रहता है और निशुल्क ग्रुप से दवाइयों का वितरण भी करता है। भारी संख्या में लोगों ने आकर इस शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस तरह का कार्य समाज में अपनापन और भाईचारे की भावना को व्यक्त करता है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!