
समृद्ध भारत देश का अपना हिंदी दैनिक अखबार
पंकज कथुरिया संवाददाता हरिद्वार
हरिद्वार। जिले में अलर्ट के चलते हो रही सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र से नशा तस्करी एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 61 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक बीते कई दिनों से जिले में भारी सुरक्षा के मद्देनजर जिले भर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते शुक्रवार को सिडकुल थाना क्षेत्र के आइएमसी चौक के पास से एक नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके पास से 61 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पता सोनू पाल सावेज पुत्र स्वर्गीय राजपाल निवासी वैदिक नगर रायवाला जनपद देहरादून हाल निवासी घरौंडा करनाल हरियाणा बताया। आरोपी के खिलाफ अलग अलग थानों में 09 मुकदमें दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।






