
जिला उज्जैन मध्य प्रदेश
रिपोर्टर अमन गुर्जर उज्जैन
उज्जैन – ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में रविवार को 25 किलो चांदी का नया द्वार स्थापित किया गया। पुजारी भूषण व्यास के अनुसार, लगभग 20 वर्षों बाद गर्भगृह के द्वार को बदला गया है। यह द्वार जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। कोलकाता निवासी भक्त निभा प्रकाश ने लकड़ी पर चांदी की मढ़ाई कराकर इसे बनवाया है। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि द्वार के शीर्ष पर दो नंदी की आकृतियां हैं। उनके नीचे ‘ऊं’, त्रिशूल और सबसे निचले हिस्से में कलश की आकृति उकेरी गई है।











