A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर एवं सह संयोजक मनीष पारख ने लिया पदभार

प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के गरिमामय उपस्थिति में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर एवं सह संयोजक मनीष पारख ने प्रदेश कार्यालय में किया पदभार ग्रहण

रायपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर एवं सह संयोजक मनीष पारख ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के गरिमामयी उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाना ही आर्थिक प्रकोष्ठ का मूल उद्देश्य है। आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संगठनात्मक समर्पण, कार्यकुशलता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए जनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर एवं सह संयोजक मनीष पारख ने नवीन दायित्व प्रदान किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने यह संकल्प व्यक्त किया कि वे संगठन द्वारा प्रदत्त इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने, संगठन को सशक्त बनाने तथा प्रदेश के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु सतत् प्रयासरत रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!