A2Z सभी खबर सभी जिले की

कर वसूली और राजस्व मामलों में लापरवाही पर सख्त डीएम, बिजली निगम के अभियंताओं से मांगा स्पष्टीकरण

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर
IMG 20251019 120048

विस्तृत समाचार:गाजीपुर। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर–करेत्तर, मासिक स्टाफ एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने की। समीक्षा के दौरान बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना एवं चारों खंडों के अधिशासी अभियंता बैठक में अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया।

बैठक में जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर, परिवहन, वन विभाग, स्टांप, नगर पालिका, ऑडिट आपत्तियां, चकबंदी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय तथा आईजीआरएस से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मासिक स्टाफ बैठक की। बैठक में लंबित एवं विवादित प्रकरणों, दाखिल-खारिज तथा विवादित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। सभी उपजिलाधिकारियों को पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों की प्रतिदिन सुनवाई कर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सीमा स्तंभ, कृषि भूमि पट्टा, आवासीय भूमि आवंटन, कुम्हारी कला पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!