
संसद चर्चा का सर्वोच्च मंच, भाजपा हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार: विपिन बैंसला
वन्दे भारत न्यूज़ # प्रवीण कुमार संवाददाता पलवल,
संसद देश में चर्चा का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण मंच है और भाजपा कभी भी किसी भी विषय पर चर्चा से पीछे नहीं हटती। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा नियमों का पालन करते हुए हर मुद्दे पर सार्थक बहस के लिए सदैव तैयार रहती है।
इतिहास गवाह है कि चर्चा से हमेशा कांग्रेस ही भागती आई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी और सोनिया जी पर बोलने की बारी आई तब कांग्रेस ने कभी लोकसभा का बहिष्कार नहीं किया। लेकिन जैसे ही घुसपैठियों का मुद्दा उठा कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार कर दिया। विपक्ष चाहे 200 बार भी सदन का बहिष्कार करे लेकिन भाजपा एक भी घुसपैठिये को मतदान का अधिकार नहीं देने देगी।
जब केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने SIR पर कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के झूठ की पोल खोलनी शुरू की तो राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता चर्चा छोड़कर भाग खड़े हुए। यह साफ दर्शाता है कि उनके मन में खोट है। पिछले चार महीनों से विपक्ष इस मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह कर रहा था लेकिन सदन में हुई चर्चा ने उनके झूठ को जनता के सामने बेनकाब कर दिया है।
संविधान और चुनाव आयोग की शक्तियाँ
अनुच्छेद 324 संविधान के भाग 15 के तहत चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने, मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव के संपूर्ण नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है। अनुच्छेद 325 सुनिश्चित करता है कि किसी भी पात्र मतदाता को सूची से बाहर न रखा जाए। वहीं, अनुच्छेद 326 स्पष्ट करता है कि मताधिकार के लिए पहली शर्त भारतीय नागरिक होना है। किसी भी विदेशी को यह अधिकार नहीं है।मतदाता की वैधता के निर्धारण के लिए SIR एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के उस बयान की भी आलोचना करता हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग को ‘गहन पुनरीक्षण’ का अधिकार नहीं है। अनुच्छेद 327 स्पष्ट रूप से चुनाव आयोग को मतदाता सूची तैयार करने और उसके आधार तय करने का पूर्ण अधिकार प्रदान करता है।
भाजपा सरकार पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। कांग्रेस का झूठ अब जनता की अदालत में पूरी तरह उजागर हो चुका है और देश के नागरिक अब उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैl









