A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बबीना विश्व हिंदू परिषद का धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान शुरू

विश्व हिंदू परिषद का धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान शुरू विहिप (विश्व हिंदू परिषद) ने प्रतिवर्ष की तरह धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ बबीना नगर के पंचायत भवन में किया। वर्ष में एक बार पूरे देश में परिषद अपने सेवा कार्यों के संचालन के लिए हिंदू समाज के मध्य सहयोग अभियान चलाता है। इसी के चलते आज बबीना नगर में धर्म रक्षा निधि समर्पण लिया जिसमें विहिप के प्रांत स्तर के पदाधिकारी का रहना हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र जी, प्रांत सह सेवा प्रमुख प्रभाकर अवस्थी जी,विभाग अध्यक्ष श्याम सुंदर ,जिला कार्याध्यक्ष डॉक्टर संजय त्रिपाठी , प्रचार प्रमुख प्रफुल जैन , जिला संयोजक शिवम् राजपूत, सह संयोजक प्रथम टंडन, जिला संयोजिका रेखा राजपूत , प्रखंड अध्यक्ष संजय , प्रखंड मंत्री तिलक जैन, संयोजक अनुज कुमार , सह संयोजक निखिल ,बबीना प्रधान दीनदयाल जी ,नम्रता, उदय , राहुल, पंकज , अनूप , आयुष आदि रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!