बिहारदरभंगा

बाल विवाह पर बड़ा खुलासा, स्कूल में जागरूकता अभियान

दरभंगा के बेनीपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह कानून और अधिकारों की जानकारी दी गई।

उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेनीपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
छात्र–छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता और बाल विवाह कानून की दी गई जानकारी

दरभंगा, 18 दिसंबर 2025।
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), दरभंगा श्री शिव गोपाल मिश्रा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दरभंगा के तत्वावधान में +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेनीपुर में 17 दिसंबर 2025 को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती कुमारी ने विद्यालय का भ्रमण किया और छात्र–छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने डीएलएसए के उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा जरूरतमंद और कमजोर वर्गों को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सचिव ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने संबोधन में उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानूनन दंडनीय अपराध है और इससे बच्चों का भविष्य गंभीर रूप से प्रभावित होता है। साथ ही, छात्र–छात्राओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं से अपील की गई कि वे सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक बनें और अपने परिवार तथा समाज में भी कानूनी जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सचिव ने विद्यार्थियों को किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र–छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। यह आयोजन युवाओं में विधिक जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

[yop_poll id="10"]
Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!