।। ग्राम पंचायत गौरा धुन्धा ( तेनुआ ) में एक फर्जी मस्टर रोल पूर्ण दूसरा मस्टर रोल जारी।।
।। महिला मेट , सचिव , TA व APO की मिली भगत से ग्राम प्रधान बिंदू देवी सरकारी धन लूटने में दिख रही माहिर।।
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। ग्राम पंचायत गौरा धुन्धा ( तेनुआ ) में एक फर्जी मस्टर रोल पूर्ण दूसरा मस्टर रोल जारी।।
💫 ग्राम प्रधान बिन्दू देवी मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में मार रही बाजी।
💫 पूर्व में जारी एक ऑनलाइन फर्जी मस्टर रोल हुआ है पूर्ण दूसरा मस्टर रोल जारी।
💫 महिला मेट , सचिव , TA व APO की मिली भगत से ग्राम प्रधान बिंदू देवी सरकारी धन लूटने में दिख रही माहिर।
18 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
कुदरहा बस्ती ।। ग्राम पंचायत गौरा धुन्धा (तेनुआ ) की महिला ग्राम प्रधान बिंदू देवी का मनरेगा फर्जीवाड़ा करने का जुगाड़ वर्तमान समय में सुचारू से चल रहा है जिससे सरकारी धन को लूटने में ग्राम प्रधान बिन्दू देवी माहिर दिख रही है ।
पूर्व में एक मनरेगा कार्य के नाम पर ऑनलाइन फर्जी मस्टर रोल जारी हुआ था जिस पर महिला मेट मिथिलेश ने उच्च अधिकारियों की आंख में धूल झोंककर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने में सफल हुई थी जिसमें सचिव,तकनीकी सहायक (जे ई ) व एपीओ ने अहम भूमिका निभाया था । जिम्मेदार अधिकारियों के सहयोग से पूर्व में जारी फर्जी मस्टर रोल को पूर्ण कर भुगतान हेतु सारी प्रक्रिया पूर्ण करने में सफल होने पर ग्राम प्रधान बिन्दू देवी पुनः मनरेगा कार्य के नाम पर दूसरा ऑनलाइन फर्जी मस्टर रोल जारी करवाया है और महिला मेट मिथिलेश धड़ल्ले से मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने में जुटी हुई है ।
मीडिया टीम ने विकासखंड कुदरहा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गौरा धुन्धा (तेनुआ ) का धरातलीय पड़ताल किया तो पता चला कि मनरेगा कार्य के नाम पर मात्र सरकारी धन खाली करने के प्रयास में ग्राम प्रधान बिन्दू देवी जुटी है । ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा मजदूर मनरेगा कार्य के लिए परेशान है और ग्राम प्रधान मनरेगा कार्य को मनरेगा मजदूरों से न कराकर जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से कागज में पूर्ण कर रही हैं जो बहुत ही निंदनीय कार्य है इस प्रकार ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़ा की जांच होनी चाहिए एवं ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए । ग्राम प्रधान के कार्यों से प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है ।
अब देखना यह है कि खंड विकास अधिकारी कुदरहा आलोक कुमार पंकज द्वारा ग्राम पंचायत गौरा धुन्धा (तेनुआ ) में चल रहे मनरेगा फर्जीवाड़ा मामले में कार्रवाई कर पाते हैं ? या लेनदेन करके पूर्व की तरह फर्जी मस्टर रोल को भुगतान करने हेतु अनुमति प्रदान करेंगे । उक्त प्रकरण में खंड विकास अधिकारी कुदरहा से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहिए तो खंड विकास अधिकारी का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला ।









