A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के पदाधिकारियों ने किया उपकारागृह नीमकाथाना का निरीक्षण

1716910369675 1716910381791सीकर/नीमकाथाना. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) एवं सचिव शालिनी गोयल द्वारा उपकारागृह, नीमकाथाना का निरीक्षण किया गया।

उपकारागृह के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा कारागृह में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय उप कारागृह में कुल 60 विचाराधीन बंदी उपस्थित मिले। बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में अवगत करवाया गया। कारागृह के मेडिकल बैरक, रसोई घर, बंदियों के बैरको की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता आदि का निरीक्षण किया गया।

उप कारागृह नीमकाथाना पर संचालित विधिक सेवा क्लिनिक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकारापाल भारत भूषण, तालुका विधिक सेवा समिति के पैनल अधिवक्ता जसवंत मीणा मय कारागृह स्टॉफ उपस्थित रहे।

Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!