
झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट
। कोतवाली इलाका निवासी एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार दोपहर ‘उसका शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि विवाहिता पति के ताने से परेशान थी। वहीं, पति ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पति का आरोप है कि युवक ने कुछ दिन पहले घर में घुसकर छेड़खानी की थी।
कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक अपनी पत्नी (31) के साथ किराये के मकान में रहता था। वह एक दुकान चलाता है। पड़ोस में रेलवे में काम करने वाला युवक रहता है। पति का आरोप है कि 10 दिसंबर की शाम खाना बनाते समय घर में घुसकर
युवक ने पत्नी से छेड़खानी की। उसी समय वह भी घर पहुंच गया। उसे देख आरोपी दीवार फांदकर भागने लगा। शोर मचाने पर परिजनों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। 11 दिसंबर को पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन कोर्ट में पत्नी छेड़खानी की बात से मुकर गई।
पति का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने मोहल्ले में बताया कि पैसा देकर उसने राजीनामा कर लिया। यह बात सुनकर उसकी पत्नी दुखी हो गई। इस वजह से उसने फंदा लगा लिया। वहीं, पड़ोस के लोगों का कहना कि इस घटना के बाद से दंपती में विवाद होने लगा था। पति उसे ताने देता था।





