माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर गड़ेरिया का कलेक्टर ने किया निरीक्षण अनुपस्थित प्राचार्य एवं शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का दिए निर्देश
छात्रो ने कलेक्टर से लिया आई.ए.एस बनने का मार्गदर्शन
सिंगरौली 22 दिसम्बर 2025/कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने माता सबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर गड़ेरिया सिंगरौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य सहित नियमित शिक्षक के अनुपस्थित मिलने पर प्रचार्य को नोटिस जारी कर एक वेतन वृद्धि रोकने एवं शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वही छात्रो ने कलेक्टर से आई.ए.एस बनने का मार्गदर्शन लिया। जिस पर कलेक्टर ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुयें छात्रो की जिज्ञासाओ के संबंध में विधिवत जानकारी दी गई।
कलेक्टर ने विद्यालय में स्थापित लायब्रेरी का अवलोकन किए जिसमें लायब्रेरी की साफ सफाई की व्यवस्था सही नही थी साथ ही बुकसेल्फो में रद्दी एकात्रित कर रखी गई थी। लायब्रेरी में न्यूज पेपर एवं पुस्तको का आभाव होने के साथ ही लायब्रेरियन अनुपस्थित मिला। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुयें निर्देश दिए कि लायब्रेरी की साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था कराये तथा आवश्यक पुस्तको के साथ साथ बच्चो से सुझाव लेकर लायब्रेरी में पुस्तको की पूर्ति करायें। ताकि बच्चो को उनके रूचि अनुसार पुस्तके उपलब्ध हो एवं उनमें पढ़ने की जिज्ञासा को बड़ाया जा सके। तथा प्रति दिवस का न्यूज पेपर भी उपलब्ध कराया जायें। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में स्थित फिजिक्स एवं कमेस्ट्री के लैब कक्ष बंद मिले जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कि तथा बंद लैब को खुलवाकर देखा कि लैब कक्षो में साफ साफाई का आभाव होने के साथ उचित प्रबंध नही है जिस पर उन्होने निर्देश दिए कि लैब में साफ सफाई कराने के साथ साथ लैब संचालन के हेतु जिन सामंग्रियो की कमी है उनकी पूर्ति कराये एवं नियमित समय निर्धारित कर बच्चो को प्रैक्टिकल भी कराना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने बच्चो के समुचित विकास हेतु निर्देश दिए कि विद्यालय में कैरियर काउन्सलिंग एवं गाईडेन्स पोरोग्राम का नियमित आयोजन कर छात्रो को कैरियर मार्गदर्शन उपलंब्ध कराये। साथ ही विद्यालय में वर्कशाप का आयोजन कर बाल अधिकार एवं पाक्सो एक्ट के संबंध में छात्र छात्राओ को जागरूक किया जाना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने कक्षा 12वी के क्लास में पहुचकर छात्र छात्राओ से रूबरू होकर उनके पठन पठान की जानकारी ली। तथा बच्चो को प्रोत्साहित करते हुयें कहा कि आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करे। बोर्ड परीक्षा नजदीक है सभी विषयों की टाईम टेबल बनाकर तैयारी करे। तथा आगामी बोर्ड परीक्षा में बिना किसी मानसिक दबाव के पूरे आत्म विश्वास के साथ अपनी परीक्षा दे। कलेक्टर ने बच्चो को प्रेरित करते हुयें कहा कि आप सभी अपने रूचि अनुसार अपना कैरियर चुने। अपने लक्ष्यो के प्रति निरंतर बड़ते हुयें उन्हे हासिल करे। परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अपने माता पिता के साथ जिले का नाम रोशन करे। वही छात्रो ने कलेक्टर से आई.ए.एस बनने का मार्गदर्शन लिया। जिस पर कलेक्टर ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुयें छात्रो को बताया कि एक लक्ष्य निर्धारित कर पूरे परिश्रम से मेहनत करने पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होने कहा कि सफलता का चिराग परिश्रम से जलता है। कलेक्टर ने बच्चो को मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपनी शुभकामना दी। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने अवगत कराया कि विद्यालय परिसर के समीप स्टोन क्रेसर संचालित जिससे छात्रो के पठन पाठन में समस्या होती है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान में लेकर जिला खनिज अधिकारी को स्टोन क्रेसर की जॉच कर जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग मिथिलेश इवने उपस्थित रहे।
*जन शिकायतों का होना चाहिए स्थाई समाधान- विधायक अनिल यादव* कोसली, 21 अगस्त। कोसली के विधायक अनिल यादव ने आज जाटूसाना खंड कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समाधान स्थाई रूप से होना चाहिए। एक बार जो समस्या उनके सामने आई हुई है, उसका फिर से दोहराव ना हो। विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन शिकायतों का निवारण करवाने के लिए समाधान शिविर की व्यवस्था लागू की है। यह तभी सफल हो पाएगी, जब जन समस्याओं को जड़ से खत्म किया जाएगा। इसलिए सभी विभागों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जन शिकायतों का निराकरण किए जाने के बाद एक बार उसकी फिर से पड़ताल करें। इस कार्य में जिला प्रशासन या उनकी तरफ से अधिकारियों को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता है तो वह अवश्य की जाएगी। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में वे हर सप्ताह जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। जिनका एकमात्र मकसद जनता की शिकायतों को कम करना है। इस अवसर पर बीडीपीओ कविता, बिजली वितरण निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायत आदि विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ———
22/08/2026
देवास भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति
22/08/2026
जिन व्यक्तियों के नाम पर नौ सिम कार्ड हैं, तो उनहें अब नया सिम कार्ड नहीं मिलेगा
22/08/2026
बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन 13 व 14 सितंबर को कोसली। बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ, कोसली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी के विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। रविवार, 13 सितंबर 2026 को रात्रि 9:00 बजे से विशाल जागरण होगा। सोमवार, 14 सितंबर को प्रातः 9:00 बजे हवन तथा प्रातः 11:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। लखन मास्टर एवं शक्ति कोसलिया ने बताया कि बाबा में आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा मुक्तेश्वर पुरी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
22/08/2026
लखनऊ में सीएम आवास के निकट गोमती नगर में जलभराव ने नगर निगम लखनऊ के दावों की पोल खोल के रख दी है।
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
UGC પાછું ખેંચવું જોઈએ: શિક્ષણ ક્ષેત્રમાં મનમાની નહીં, સંવાદ અને સમાન તક જરૂરી
22/08/2026
भीकनपुर में छह घरों में चोरी, ग्रामीणों में दहशत थाने के मुहाने पर चोरों का धावा, छह घर खंगाले; नकदी, बैटरियां और ट्रैक्टर का हिच ले गए बदमाश कुंदरकी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती भीकनपुर कुलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने छह घरों को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोरों ने घरों में नकब लगाने और ताले तोड़ने के साथ नकदी, कपड़े, घरेलू सामान, ट्रैक्टर की बैटरियां और लोहे का हिच चोरी कर लिया। एक ही रात में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नसरीन पत्नी हासम ने बताया कि चोर उनके घर से तीन हजार रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह उनका संदूक तालाब किनारे पड़ा मिला। नाजिम पुत्र शफीक के घर में चोरों ने तीन स्थानों पर नकब लगाने का प्रयास किया। दीवार काटकर बदमाश करीब दस हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर का लोहे का हिच ले गए। वारिस पुत्र अफसर के घर से करीब 3500 रुपये, कपड़े और अन्य सामान चोरी हुआ। वहीं उनके भाई आरिफ के कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब पांच हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। अख्तर पुत्र नन्हे और हसनैन पुत्र फरजंद के घर व गैरेज से ट्रैक्टर की बैटरियां चोरी कर ली गईं। विपिन पुत्र ओमप्रकाश के घर में भी चोरी होने की सूचना है। घटना का पता चलने पर पीड़ितों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौ
22/08/2026
चिल्हाटी में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत झोलाछाप डॉक्टर्स पर अन्धविश्वास को बढ़ावा देने खड़े हुए गंभीर सवाल
22/08/2026
अमझेरा में चालनी रोड पर हरदम लाला मन्दिर के सामने तंबोली समाज की नानादेवी मन्दिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!