भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परिसर में उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
महाराजगंज, 25 दिसंबर।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परिसर में उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा के नेतृत्व में रंगोली भी बनाई गई। प्रदर्शनी में अटल जी के राजनीतिक जीवन, कवि हृदय, राष्ट्रनिष्ठा और ऐतिहासिक निर्णयों को चित्रों व दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसे पूर्व सांसद संतकबीर नगर अष्टभुजा शुक्ला सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सतेंद्र सिन्हा तथा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अवलोकन किया।
प्रदर्शनी अवलोकन के उपरांत भाजपा कार्यालय में एक विचार गोष्ठी अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की। पंडित दीन दयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम गीत के साथ गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संतकबीर अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने विचारधारा के साथ-साथ संवाद और सद्भाव की परंपरा को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, सिद्धांत और राष्ट्र सेवा का प्रतीक रहा है। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि विरोधी भी उनके विचारों और व्यवहार का सम्मान करते थे। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई। पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और सुशासन की उनकी अवधारणा आज भी देश के विकास की आधारशिला है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि अटल जी का सपना था कि भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और समरस राष्ट्र बने, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सतेंद्र सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि और दूरदर्शी चिंतक भी थे। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी शुचिता और मर्यादा संभव है, यह अटल जी ने अपने आचरण से सिद्ध किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा को ही अपना ध्येय बनाएं।। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और सुशासन के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी,प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, राम हरख गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता, प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,शेयरमैन प्रतिनिधि अजय मधेशिया,वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संतोष सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, डी सी एफ चेयरमैन अशोक तिवारी, जिला मंत्री सरोज पांडेय, गौतम तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियर ,डॉ आशीष मिश्रा, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, हेमंत गुप्ता ,अशोक पटेल, टाइगर तिवारी, शैलेश पांडेय, कमलेश जायसवाल, महिला मोर्चा महामंत्री वंदना त्रिपाठी, डॉ फरीदा ईरम, आकाश गुप्ता, राजेंद्र पटेल, बैजनाथ गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अशोक जायसवाल, छोटे लाल पटेल, कन्हैया प्रसाद, भीम प्रसाद सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
लखनऊ में अधिवक्तताओ के चैम्बर अवैध होने के कारण तोड़े जा रहे हैं लेकिन वही दूसरी तरफ बीच शहर में स्थित कैसरबाग बस अड्डा और रेजीडेंसी के सामने स्थित रोडवेज का वर्कशाप जिसकी वजह से प्रतिदिन भीषण जाम लगा रहता है इन दोनों को शहर से बाहर क्यों नहीं भेजा जा रहा है। इसको भी तो हाई कोर्ट संज्ञान में ले, जिससे बीमार व्यक्ति समय पर बलरामपुर हॉस्पिटल तक पहुंच सके। #lucknowcivilcourt #lucknowhighcourt #lucknowpolice #lucknowTrafficPolice #YogiAdityanath #yogiadityanathgovernment #UttarPradeshGovernment
31/08/2026
भावुक पलों के बीच हरिद्वार पुलिस के चार जवान सेवानिवृत्त।
31/08/2026
हिन्दू मुस्लिम के प्रतिक हजरत शेख बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती का 778 वा उर्स कुल की रस्म के साथ हुआ सम्पन्न
31/08/2026
. बस्ती – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत की तैयारी*
31/08/2026
चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
31/08/2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-SSB अलर्ट,
31/08/2026
महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप,
31/08/2026
जिगनिहवा चौराहे पर राजू दास के खिलाफ पुतला दहन
31/08/2026
सिद्धार्थनगर में अपराधी प्रवृत्ति के चन्दन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
31/08/2026
ऑपरेशन कवच के तहत सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक,
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!