
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
गुरुवार 25 दिसंबर 2025, छत्तीसगढ स
==========> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जीपीएम जिले अंतर्गत पेन्ड्रा- बिलासपुर मार्ग पर बसंतपुर के नजदीक एक कयले से भरा हुआ ट्रेलर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक को हल्की सी चोटें आई और सड़क पार कर रहे दो राहगीर भी इस हादसे में सौभाग्यवश बच गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा पेन्ड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयले से लदा हुआ ट्रेलर रायपुर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में भारी ट्रेलर बसंतपुर के आसपास क्षेत्र में अचानक से सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया, जानकारी अनुसार चालक ने तुरंत ही ब्रेक लगाए परंतु वाहन सड़क किनार पलट गया, और ट्रेलर के पलटने से ट्रेलर मे लदा हुआ कोयला सड़क पर फैल गया।












