
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
(उत्तराखंड)
पुलिस कस्टडी में हुई फायरिंग में दरोगा सहित तीन निलंबित;24 घंटे में दोनों हमलावर गिरफ्तार
Vande Bharat
December 25, 2025
हरिद्वार। पेशी पर जा रहे बदमाश पर
पुलिस कस्टडी में हमला करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में लापरवाही के चलते एसएसपी ने दरोगा व दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।
घटनाक्रम के मुताबिक बीते कल लक्सर कोतवाली क्षेत्र में मुलजिम विनीत त्यागी को पेशी पर ले जाते समय कुछ हथियार बंध बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग कर दी थी। घटना में अभियुक्त विनीत त्यागी गोली लगने से घायल हो गया जबकि हमलावर बदमाश मौका देख फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने नाकेबंदी कर घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों हमलावरों सन्नी यादव उर्फ शेरा व अजय पुत्र कुंवर सैन निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर, जिला उधमसिंह नगर को खानपुर के जंगलों से धर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती में जेल जा चुके हैं।
वहीं पुलिस कस्टडी में हुई फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने लापरवाही का दोषी मानते हुए दरोगा व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


