A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबरदेशमनोरंजनमौसमवन और पर्यावरणसमाज और विकास

हर मौसम में जादू बिखेरता बुका..पानी की अथाह चादर, हरियाली की गोद… सुकून की तलाश में सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा

कोरबा :- कटघोरा वन मंडल अंतर्गत बाँगो डुबान का बुका क्षेत्र आज प्रकृति प्रेमियों और सैलानियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। चारों ओर फैला लबालब पानी, उसके बीच झलकती हरियाली और शांत वातावरण हर आने वाले के मन को पहली नजर में मोह लेता है। मौसम चाहे गर्मी हो, ठंड या बरसात,बुका हर मौसम में अपने अलग रंग और सौंदर्य से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

IMG 20251226 103353

कोरबा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित बुका पर्यटन स्थल तक पहुँचने के लिए पक्की सड़क उपलब्ध है, जिससे यहां पहुंचना आसान और सुविधाजनक हो गया है। वन विभाग द्वारा पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां अनेक व्यवस्थाएं की गई हैं। खास बात यह है कि यहां स्टीमर की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे पर्यटक पानी के विहंगम दृश्य को और नज़दीक से महसूस कर सकते हैं।

IMG 20251226 103420

बुका अब केवल कोरबा ही नहीं, बल्कि बिलासपुर, अम्बिकापुर, जांजगीर-चांपा सहित आसपास के जिलों से आने वाले सैलानियों की पसंदीदा जगह बन चुका है। बिलासपुर से आए पर्यटक बताते हैं कि ठंडी के मौसम में हल्की धूप के बीच पानी और हरियाली का नज़ारा मन को प्रफुल्लित कर देता है। यह जगह शांति और सुकून का एहसास कराती है, जहां आकर मन स्वतः ही तनाव से मुक्त हो जाता है।

प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और बेहतर सुविधाओं के कारण बुका पर्यटन स्थल तेजी से पहचान बना रहा है। यदि आप भी भीड़-भाड़ से दूर शांति, रोमांच और प्रकृति के करीब कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो बुका आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।कुछ घंटों तक यहां बैठकर प्रकृति के मनभावन दृश्य को निहारना अपने आप में अनोखा अनुभव है।

IMG 20251226 103450

Show More

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!