मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस मंथन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने केवल परम्परागत पुलिसीग को ही परिवर्तित नहीं किया, बल्कि पुलिस व्यवस्था में समय के अनुरूप परिवर्तन करके दिखाया है।
अवसंरचना सुधार से पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। वर्तमान में 60,244 पुलिस कार्मिकों की ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश पुलिस के स्वयं के प्रशिक्षण केन्द्रों में चल रही है।
यह प्रदेश की गति व प्रगति को प्रदर्शित करता है: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ