A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

140 लीटर कच्ची शराब सहित एक शराब तस्कर काबू 

140 लीटर कच्ची शराब सहित एक शराब तस्कर काबू FB IMG 1766918173702

नरवाना

*सीआईए प्रभारी SI सुखदेव सिंह* की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रसीदाँ गांव में एक शराब तस्कर को 140 लीटर कच्ची शराब ( लाहन ) सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।

पकडे गए आरोपी की पहचान रमेश वासी रसीदां के तौर पर हुई है।

सीआईए की एक टीम HC हरदीप सिंह के नेतृत्व में रसीदां गांव में मौजूद थी कि टीम को मुखबरी मिली कि रमेश वासी रसीदां अवैध शराब निकालने का काम करता है और इस समय अपने मकान पर लाहन रखे हुए है । सीआईए टीम ने तुरंत मकान पर रेड करके आरोपी को काबू कर लिया । तलाशी लेने पर आरोपी के मकान से 140 लीटर कच्ची शराब (लाहन) बरामद हुई है ।

जिस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 235 धारा 61.4.2020 एक्साइज एक्ट थाना गढ़ी दर्ज करके आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

Back to top button
error: Content is protected !!