A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांवलिया सेठ के मंगला दर्शन से की लाखों श्रद्धालओं ने नववर्ष की शुरूआत,,,।

सांवलिया सेठ के मंगला दर्शन से की लाखों श्रद्धालओं ने नववर्ष की शुरूआत

रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़/ मण्डफिया, 01 जनवरी।। ईस्वी नववर्ष, 2026 के आज प्रथम दिवस को भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शनार्थ लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रियों ने मण्डफिया पधाकर भगवान के मंगला दर्शन से नववर्ष की शुरूआत की।

नववर्ष के प्रथम दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की प्रबल संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए मन्दिर मण्डल द्वारा यात्रियों को व्यवस्थित दर्शन कराने बाबत् मीरा सर्किल से मन्दिर सिंहद्वार तक लगभग 5 किमी. का जिग जिग रेलिंग तैयार कराया गया। नववर्ष की पूर्व संध्या से दर्शनार्थियों की आगमन प्रारम्भ हो जाने से रात्रि 03:00 बजे से यात्रियों की कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था मन्दिर द्वारा की गई। सांय 05:00 बजे तक लगभग छः लाख श्रद्धालु यात्रियों द्वारा भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन का लाभ लिया गया।

दर्शन व्यवस्था में पुलिस प्रशासन द्वारा मन्दिर मण्डल को पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। मन्दिर कर्मचारियों सहित मन्दिर के 335 सुरक्षाकर्मियों व पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारियों सहित 370 पुलिसकर्मियों द्वारा तन-मन से दर्शन व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाई। मन्दिर द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग, अलाव, बिस्तर, पेयजल, सुलभ सुविधा, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था की गई।

मन्दिर के पट रात्रि 11:00 बजे तक खुले रहने से अभी लगभग 2-3 लाख और यात्रियों के भगवान सांवलिया सेठ के दशनार्थ पधारने का अनुमान है।

Back to top button
error: Content is protected !!