A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

हरिद्वार :पेस्टल वीड बोर्डिंग स्कूल की तरफ से आयोजित होगा आर्ट कंपटीशन

तीन श्रेणियो में होगा इस कंपटीशन का आयोजन

ममता चौहान जिला संवाददाता हरिद्वार

 

Screenshot 20260102 140530 Facebook 1हरिद्वार: रविवार को होने जा रहा है आर्ट कंपटीशन पेस्टल वीड बोर्डिंग स्कूल मसूरी रोड देहरादून के द्वारा।

श्रीमती समता गोयल ने आज प्रेस वार्ता में दी इस आर्ट कंपटीशन की जानकारी।

4 जनवरी 2026 दिन रविवार को होगा आर्ट कंपटीशन ग्रैंड शिवा होटल हरिद्वार में।

हरिद्वार :ग्रैंड शिवा होटल शंकर आश्रम पर पेस्टल वीड बोर्डिंग स्कूल आयोजित कर रहा है आर्ट कंपटीशन। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है निशुल्क जिसमें तीन श्रेणियों में इस कंपटीशन का आयोजन होगा।

कक्षा 1 से पांच तक, दूसरी श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक और तीसरी श्रेणी में कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों को इस श्रेणियो में रखा जाएगा। सभी वर्ग के  विषय भी अलग-अलग रहेंगे क्योंकि छोटे बच्चे प्रकृति से बहुत नजदीक होते हैं प्यार करते हैं इसलिए उन्हें प्रकृति से संबंधित विषय दिए जाएंगे ।दूसरी श्रेणी जिसमें कक्षा 6 से आठवीं तक के बच्चे रहेंगे उनका विषय पर्यावरण से संबंधित रहेगा।

श्रीमती समता गोयल जी ने बताया कि उनका स्कूल प्रकृति और पर्यावरण के बहुत नजदीक है उनका कहना है कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी रहते हैं तो बच्चों की प्रतिभा निखरती है और बच्चों की प्रतिभा को निखारने का बहुत अच्छा एक तरीका है इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना। उनके स्कूल का लक्ष्य बच्चों की प्रतिभा को दिखाने के साथ-साथ एक उत्तम चरित्र का विकास भी करना है ।साथ ही बताया गया कि जो यह आर्ट कंपटीशन आयोजित किया जा रहा है इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को कोई एंट्री फीस (प्रवेश शुल्क) नहीं देना है और यहां तक कि उन्हें कंपटीशन के लिए कलर ,पेपर शीट भी स्कूल के द्वारा ही प्रोवाइड कराई जाएंगी।

आप सभी अभिभावकों और बच्चों से अनुरोध है कि आप अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग जरूर कराये और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शुभ अवसर का लाभ ले।

Back to top button
error: Content is protected !!