बिहारदरभंगा

दरभंगा में राजस्व कार्यों की डीएम ने की गहन समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

दरभंगा में डीएम कौशल कुमार ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की। लंबित आवेदनों, राजस्व वसूली और कल्याणकारी योजनाओं पर दिए अहम निर्देश।

दरभंगा, 02 जनवरी 2026।
समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में बेनीपुर एवं अलीनगर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों से लंबित आवेदनों की स्थिति पर बारी-बारी से फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समयबद्ध सेवाएं मिल सकें। रिवर्ट या वापस किए गए आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सत्यापन के बाद अनावश्यक रूप से आवेदनों को रिवर्ट न किया जाए और आवेदन कम से कम रिजेक्ट हों, यह अंचलाधिकारी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली पर विशेष जोर देते हुए बड़े बकायेदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी करने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारी प्रति सप्ताह कम से कम एक लाख रुपये की लगान वसूली सुनिश्चित करें और इसके लिए नियमित रूप से कैंप लगाए जाएं।

बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अभियान बसेरा, आधार सीडिंग एवं राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की योजनाओं, विशेषकर बैटरी चालित मोटर ट्राइसाइकिल योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सुपात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से मिले, इसके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।

आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने भूमि विहीन स्थानों पर शीघ्र भूमि चिन्हित करने तथा जर्जर भवनों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!