बिहारदरभंगा

जनता दरबार में गूंजा आम आदमी का दर्द, तुरंत हुआ समाधान

दरभंगा में जनता दरबार के दौरान डीएम कौशल कुमार ने 40 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का त्वरित समाधान किया।

दरभंगा | 02 जनवरी 2025
जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने संवेदनशीलता और धैर्य के साथ परिवादियों की शिकायतें सुनीं। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस जनता दरबार में 40 से अधिक फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जनता दरबार के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, पंचायती राज, परिवहन एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।

केवटी प्रखंड की आवेदिका पूनम कुमारी ने निजी रास्ता बंद करने एवं मारपीट से संबंधित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, दरभंगा सदर निवासी प्रदीप कुमार सादा द्वारा ट्राई मोटर साइकिल के लिए आवेदन दिए जाने पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनवरी माह में विशेष शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी।

बहादुरपुर प्रखंड की माधुरी सदा द्वारा अनाथ बच्चों की सहायता राशि को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिला कल्याण पदाधिकारी को आवासीय विद्यालय में नामांकन के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जन समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान करना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!