Sonbhadra news:दुद्धी क्रिकेट में घमासान! पं. दीनदयाल उपाध्याय टीम ने प्रकाश पाली क्लिनिक, राबर्ट्सगंज को 6 विकेट से रौंदा
दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मैदान पर प्रकाश पाली क्लिनिक, राबर्ट्सगंज और पं. दीनदयाल उपाध्याय टीम के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन अंततः पं. दीनदयाल उपाध्याय टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश पाली क्लिनिक, राबर्ट्सगंज टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 161 रन बनाकर मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए रन जोड़े, वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय टीम के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी से दबाव बनाए रखा।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पं. दीनदयाल उपाध्याय टीम ने आक्रामक संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 14.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाते हुए जीत सुनिश्चित कर ली। बल्लेबाजों के आत्मविश्वास और सूझबूझ भरे शॉट्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। चौकों-छक्कों से सजा यह मुकाबला अंत तक दर्शकों को बांधे रहा।
आयोजकों के अनुसार,
अगला मुकाबला 03 जनवरी 2026 को बलिया एवं चोपन की टीमों के बीच खेला जाएगा।
अंपायर, स्कोरर एवं आयोजन समिति के समन्वय से मैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, वहीं बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कि






