बिहारदरभंगा

दरभंगा में 05 जनवरी को होगा जॉब कैम्प, 100 पदों पर भर्ती के अवसर

दरभंगा में 05 जनवरी को K.K. ENTERPRISE का जॉब कैम्प, 100 पदों पर भर्ती, 12th/ITI/Diploma/Graduation पास उम्मीदवार भाग लें।

दरभंगा, 02 जनवरी 2026: श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 05 जनवरी 2026 (सोमवार) को लहेरियासराय स्थित संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई.टी.आई. के निकट) में K.K. ENTERPRISE द्वारा जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।

इस जॉब कैम्प में Machine Operator, CNC/VMC Assembly Line और Quality Inch जैसे पदों के लिए कुल 100 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 12वीं, ITI, Diploma और Graduation पास पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 20,000 से 25,000 रुपये प्रति माह (CTC) के साथ पी.एफ., मेडिकल, बस, रूम, कैन्टीन और यूनिफार्म जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को अहमदाबाद, गुजरात में रोजगार का अवसर मिलेगा।

जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही, अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों।

इस जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

[yop_poll id="10"]
Show More

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!