मध्यप्रदेशसिंगरौली

 सिंगरौली:कलेक्टर ने  स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा तैयार किए प्लांटेशन का किया अवलोकन।

FB IMG 1767670262159 FB IMG 1767670267600

 

 सिंगरौली:कलेक्टर ने  स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा तैयार किए प्लांटेशन का किया अवलोकन।

सीएसआर एवं डीएमएफ मद के माध्यम से विस्थापित महिलाओ को भी आजीविका समूह से जोड़कर बनाये आत्म निर्भरः-कलेक्टर

सिंगरौली / कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा सरई तहसील के भ्रमण के दौरान  ग्राम पंचायत गोड़बहरा के ग्राम झुण्डिहवा में पहुचक स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा किए जा रहे आजीविका मिशन अंतर्गत कार्यो का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने महिलाओ द्वारा खेतो में उगाई जा रही संब्जियो एवं तैयार किए आम के पेड़ो का खेतो में पहुचकर अवलोकन किया एवं उनके कार्यो की सराहना की। इसी के साथ गाव में ही स्वा सहायता समूह द्वारा संचालित आटा चंक्की का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने स्वा सहायता समूह की दीदीयो के साथ बैठकर संवाद करते हुयें कहा कि आप के द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है कलेक्टर ने कहा कि स्वा सहायता समूह की दीदीया जहा आत्म निर्भर हो रही है हर्ष का विषय है। समूह के दीदीयों को आत्म निर्भर बनाने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा जो भी आवश्यकताए होगी उसे पूरा किया जायेंगा।

कलेक्टर ने समूह की जुड़ी दीदीयो को को प्रेरित करते हुये कहा कि आप सभी मुर्गी पालन, बकारी पालन, मछली पालन जैसी आजीविका कार्यो को बढ़ावा देने के लिए गाव की महिलाओ का अधिक से अधिक समूह तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करे।  इन समूहो का पंजीयन कर सीएसआर एवं डीएमएफ  मद के माध्यम से आप लोगो का पूरा सहयोग किया जायेगा। साथ ही शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से भी लाभान्वित किया जायेगा। उन्होने कहा कि आप सभी अपनी रूचि अनुसार अन्य आजीविका संबंधित प्रस्ताव भी दे सकते है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गाव में स्थित तालाब का गहरीकरण कराकर हेचरी के माध्यम से स्वा सहायता समूह का निर्माण कर मछली पालन हेतु बीज उपलब्ध करायें। साथ ही विस्थापित महिलाओ को भी आत्म निर्भर बनाने हेतु उनके समूहो का गठन किया जाये। उन्होने डीपीएम को निर्देश दिए कि प्लांटेशन के माध्यम से फलो की गुणवत्ता एवं किस्मो को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिक विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से स्वा सहायता समूह को प्रशिक्षण दिलाना भी सुनिश्चित करे।

Back to top button
error: Content is protected !!