A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री साधु आश्रम ईगराह में 10 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा स्वामी सूर्यानंद सरस्वती का जन्मदिवस, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

श्री साधु आश्रम ईगराह में 10 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा स्वामी सूर्यानंद सरस्वती का जन्मदिवस, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजनFB IMG 1767789418224

जींद : श्री साधु आश्रम ईगराह (जींद) में आगामी 10 जनवरी को स्वामी सूर्यानंद सरस्वती जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आश्रम परिसर में इस अवसर को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन के तहत भगवान का रुद्राभिषेक, यज्ञ, गुरु समाधि पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न किए जाएंगे। इसके साथ साथ रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही भंडारे का कार्यक्रम भी रहेगा।

इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आश्रम प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वामी सूर्यानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में होने वाले इन धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और धर्म के प्रति आस्था को और अधिक मजबूत करना है। आश्रम की ओर से सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है इसी कड़ी में आज प्रमुख व्यापारी रामनिवास गोयल, प्रमुख समाजसेवी डा. राजकुमार गोयल के साथ साथ शहर के काफी गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में महंत पूज्य श्री बंसी पुरी जी महाराज मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता परम पूज्य मंगलानंद जी महाराज द्वारा की जाएगी। राजेश रेढु इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!