मध्यप्रदेशसिंगरौली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सरई तहसील के बाबू लखपति सिंह 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

FB IMG 1768211120657

 

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सरई तहसील के बाबू लखपति सिंह 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रीवा, मध्य प्रदेश। लोकायुक्त पुलिस ने सरई तहसील के ख़नुआ वृत्त के बाबू लखपति सिंह को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जमीन नामांतरण के एवज में आवेदक रामनारायण शाह से बाबू ने रिश्वत की मांग की थी।

गोपनीय जांच में मामला सही पाया गया

लोकायुक्त टीम ने शिकायत की गोपनीय जांच की, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बाबू को रंगे हाथों पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आगे की वैधानिक कार्रवाई और पूछताछ जारी है।

लोकायुक्त की कार्रवाई जारी

यह कार्रवाई रीवा लोकायुक्त पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार मुहिम का हिस्सा है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बताया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!