A2Z सभी खबर सभी जिले की

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय आवश्यक दस्तावेज शिविर” का आयोजन

रोहिट पंचायत क्लस्टर मुख्यालय पर आयोजित “विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय आवश्यक दस्तावेज शिविर” का आयोजन पंचायत समिति रोहिट परिसर के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के पात्र व्यक्तियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विमुक्त घुमन्तु प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी मनमोहन मीणा, सहायक विकास अधिकारी हंसराज जी, जनसेवक नरपत सिंह राजपुरोहित (खाण्ड़ी) सहित संबंधित अधिकारीगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से वंचित समुदायों को पहचान, अधिकार और सुविधाओं की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिलती है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल को समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

शिविर में बड़ी संख्या में समुदायजन उपस्थित रहे और प्रमाण पत्र प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया।IMG 20260112 WA0110

Back to top button
error: Content is protected !!