A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

स्वस्थ भारत एवं नशा मुक्त समाज बनाने दिया संदेश

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20260112 WA0003

गत दिवस शासकीय महाविद्यालय रीठी में स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर सभी को स्वस्थ भारत एवं नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस सेवा सप्ताह अंतर्गत प्राचार्य अरविंद वासनिक के नेतृत्व में जन-जागरूकता रैली ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ शैली कुमारी सिंह एवं स्टाफ रैली में शामिल रहा। ग्रामीणों को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव, नुकसान से अवगत कराते हुए नशे से छुटकारा पाने संकल्प लिया गया। डाॅ पूजा श्रीवास्तव, गरिमा सिंह परिहार ने कहा नशा एक समाजिक बुराई है इसको जड़ से खत्म करने की नितांत आवश्यकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!