
बुंदेलखंड की लोक-संस्कृति और हिंदू एकता का संदेश: विराट हिंदू महासम्मेलन संपन्न
गिरजा शंकर अवस्थी ब्यूरो बांदा
बांदा।
मंडल गिरवा खंड महुआ, जिला बांदा में आयोजित विराट हिंदू महासम्मेलन भव्यता एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में बुंदेलखंड की लोक-संस्कृति को सशक्त मंच प्रदान करते हुए बुंदेली लोकगीत, भजन गीत एवं राई नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उभरने का अवसर प्रदान किया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे योगी सतनाथ जी महाराज, गोरख मठ के शिष्य एवं ओरछा धाम के केंद्र बिंदु, ने अपने उद्बोधन में हिंदू एकता और अखंडता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा—
“यदि धर्म और सनातन नहीं रहेगा, तो हिंदू की पहचान कैसे बचेगी। समय आ गया है कि हिंदू भाई-बहन अपने घर से ही सनातन धर्म की रक्षा की शुरुआत करें।”
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह श्यामसुंदर जी ने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया।
सम्मेलन की अध्यक्षता गन कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री गणेश जी ने की, जिन्होंने अपने आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र जी, संरक्षक सत्य प्रकाश जी, आयोजक ऋषभ जी एवं उनकी समिति ने घर-घर जाकर अक्षत चावल के साथ आमंत्रण पत्र देकर सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खंड के आरएसएस प्रमुख बालन सिंह जी ने आयोजक समिति के साथ-साथ कार्यक्रम में उपस्थित देवतुल्य जनता का अभिनंदन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।
सम्मेलन का समापन “जय मां भारती, जय श्री राम” के उद्घोष के साथ हुआ।














