A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिन्दू सम्मेलन में शोभायात्रा सहीत अलग-अलग टोलियों के रूप में ढोल-ढमाके एवं जनजातिय वाद्य यंत्रों के साथ नाचते-गाते पहुंचे हिन्दू समाजजन

IMG 20260119 190714

IMG 20260119 190657

IMG 20260119 190627

धार जिले से गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360

सरदारपुर। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को अमझेरा मण्डल का हिन्दू सम्मेलन यहाॅ के थाना परिसर पर आयोजित किया गया जिसमें मण्डल के सभी दस ग्रामो से बड़ी संख्या में हिन्दू समाजजन रामदरबार की झांकी के साथ शोभायात्रा व अलग-अलग टोलियों में ढोल-ढमाके व जनजातिय वाद्ययंत्रा के साथ नाचते गाते हुए पहुंचे। मंचिय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बलवंतजी हाड़ा प्रान्त व्यवस्था प्रमुख,संत हरिहरानंदजी महाराज ओम पर्वत तिरला,महंत नारायणदासजी खेड़ापति हनुमान मंदिर,संत गरूड़दासजी महाराज फतियापुराधाम,संत वासुदेवजी महाराज केशरपुरा आश्रम के साथ मातृशक्ति के रूप में रीना उपाध्याय एवं आयोजन समिति के संयोजक सुर्यप्रकाश शास्त्री मौजुद रहे। वक्ताओं के द्वारा हिन्दू सम्मेलन की आवश्यता के साथ ही भारत के गौरवपूर्ण इतिहास व संघ के द्वारा चलाये जा रहे पंचपरिवर्तन के बारे में बताया गया साथ ही स्कुली विद्यार्थीयों के द्वारा देशभक्ति एवं धार्मिक गीतो पर रंगारंग प्रस्तुती दी गई एवं उपस्थित अतिथिगणो व सभी के द्वारा भारतमाता की आरती उतारी गई इसके पश्चात समरसता भोज का आयोजन किया गया जो दोपहर से शुरू होकर देर रात्रि तक चलता रहा जिसमें हजारो की संख्या में हिन्दूओं के द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण की गईं साथ ही स्थानिय भजन गायको गोपाल पारीक,अजय शर्मा,प्रकाश राठौड,उमेश सांवले के द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किये गये जल व्यवस्था में केवट समाज के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीपसिंह पंवार के द्वारा किया गया।

 

Back to top button
error: Content is protected !!