A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

सीसीएल प्रबंधन ने पिपरवार के कुसुमटोला में आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।।

IMG 20260120 WA0049 1सीसीएल प्रबंधन ने पिपरवार के कुसुमटोला में आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी।  सीसीएल पिपरवार एरिया प्रबंधन के सीएसआर योजना के तहत मंगलवार को कुसुमटोला स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में स्थानीय ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन बचरा क्षेत्रीय अस्पताल द्वारा किया गया, जिसमें चिकित्सक डॉ. बी. ब्रह्मचारी ने उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों का नि:शुल्क उपचार किया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।

शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप (बीपी), खुजली, बदन दर्द, सिर दर्द सहित अन्य सामान्य और मौसमी बीमारियों से ग्रस्त लोगों का इलाज किया गया। इस अवसर पर कुल 31 ग्रामीण और 15 स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

इस दौरान बचरा अस्पताल के सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, डॉ. बी. ब्रह्मचारी, कमलेश कुमार सहित अन्य चिकित्सक और अस्पताल के कर्मचारी मौजूद थे।

शिविर का आयोजन ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!