A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

पिपरवार में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 120 लीटर डीजल के साथ बोलेरो जब्त।।

IMG 20260120 WA0051पिपरवार में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 120 लीटर डीजल के साथ बोलेरो जब्त।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र की कोयला खदानों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने डीजल चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पिपरवार कांटा नंबर 9 के पास सीआईएसएफ टीम ने चोरी के 120 लीटर डीजल के साथ एक बोलेरो वाहन जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ की गश्ती टीम ने जैसे ही वाहन को रोका, उसमें सवार तीन लोग मौके से भाग गए। जांच के दौरान बोलेरो में तीन गैलन में कुल 120 लीटर डीजल, चोरी में इस्तेमाल होने वाला पाइप और वाहन संख्या जेएच 01बीबी-0910 बरामद किया गया।

सीआईएसएफ ने बरामद डीजल और वाहन को पिपरवार पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, सीआईएसएफ जवान की लिखित शिकायत पर पिपरवार थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान वाहन पर संदेह होने के कारण जांच की गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!