A2Z सभी खबर सभी जिले की

नरौली गांव के पास सड़क किनारे एक खेत में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

आजमगढ़। तहसील सदर में अमीन के पद पर कार्यरत रहे सुरेश उपाध्याय (58 वर्ष), जो बीते शुक्रवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे, उनका शव मंगलवार शाम सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसपा कार्यालय के निकट नरौली गांव के पास सड़क किनारे एक खेत में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार, सीओ सिटी शुभम तोड़ी एवं थाना सिधारी प्रभारी पुलिस बल व फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दे की सुरेश उपाध्याय 17 जनवरी 2026 को प्रातः वसूली कार्य के लिए चौक एवं सिधारी क्षेत्र की ओर निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!