78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच
महुली (दुद्धी), सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली खेल मैदान पर आयोजित 78वें श्री राजा बरियार शाह अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के छठवें दिन दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में भटगांव (छत्तीसगढ़) ने जरही (छत्तीसगढ़) को 4–1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मुकाबले में महुली ‘ए’ ने राबर्ट्सगंज को 2–1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।
अनीश के तीन गोल से भटगांव की बड़ी जीत
तीसरे क्वार्टर फाइनल में भटगांव छत्तीसगढ़ की ओर से जर्सी नंबर 7 अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे। मैच के पहले हाफ में अनीश ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्सी नंबर 14 रिंकू ने दूसरा गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया।
दूसरे हाफ में जरही छत्तीसगढ़ की ओर से जर्सी नंबर 10 पियूष ने पेनल्टी के जरिए गोल कर अंतर 2–1 कर दिया, लेकिन इसके बाद अनीश ने लगातार दो गोल कर मैच को भटगांव के पक्ष में 4–1 से समाप्त कर दिया।
महुली ‘ए’ ने राबर्ट्सगंज को 2–1 से हराया
दिन का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला महुली ‘ए’ और राबर्ट्सगंज के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 18वें मिनट में महुली ‘ए’ के जर्सी नंबर 2 खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ के 7वें मिनट में राबर्ट्सगंज ने बराबरी का गोल दागकर स्कोर 1–1 कर दिया। इसके बाद 28वें मिनट में महुली ‘ए’ ने पेनल्टी के माध्यम से दूसरा गोल कर बढ़त बना ली। अंत तक बढ़त बनाए रखते हुए महुली ‘ए’ ने मुकाबला 2–1 से जीत लिया।
आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के तहत आज दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका शुभारंभ दोपहर 1 बजे से होगा।
मैच अधिकारी और दर्शकों की मौजूदगी
मैच के मुख्य रेफरी दीपक सिंह रहे। सहायक निर्णायक के रूप में राजनाथ गोस्वामी, राजकपूर कन्नौजिया एवं विजेंद्र कुमार ने भूमिका निभाई।
मैच के दौरान क्लब के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, संरक्षक जुबेर आलम (जिला पंचायत सदस्य, बाघडू), उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, संरक्षक वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष) सहित कई पदाधिकारी व खेलप्रेमी मौजूद रहे। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा।
मिशन शक्ति अभियान के तहत घिवही-केवाल में जनचौपाल, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
19/07/2026
जवाहर नवोदय विद्यालय रहिकवारा में कक्षा 6वीं के लिये आवेदन 31 जुलाई तक
19/07/2026
चिलमा बीट में पेड़ों की कटान जारी: क्या वन विभाग की मिलीभगत से पल रहे हैं माफिया?
19/07/2026
Bijnor: मां ने चार साल के बेटे को फावड़े से काटा, फिर गैस चूल्हे पर रखकर जला दिया; कोर्ट ने सुनाई ये सजा
19/07/2026
रैयतों ने गोन्दुडीह-खास कुसुण्डा ओपन कास्ट परियोजना के प्रभावित रैयतों एवं ग्रामीणों की समस्या को विस्तार से रखा
19/07/2026
डायल-112 की तत्परता से टली अनहोनी, रात्री 3 बजे सुनसान सड़क पर मिली नाबालिग बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया
19/07/2026
विद्यालयों में स्टेशनरी, चरण पादुका, कपड़े वितरण किए गए
19/07/2026
कर्तव्यनिष्ठ तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह ने सम्हाली नागौद की कमान
19/07/2026
संतकबीरनगर: 50,000 का इनामी अपराधी सहित मादक पदार्थ तस्करों का गिरोह गिरफ्तार, 23 किलो गांजा बरामद
19/07/2026
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अवैध चाकू के साथ 02 संदिग्ध दबोचे,अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दोनों संदिग्धों से एक-एक नाजायज चाकू बरामद।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!