अन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )सड़क परिवहन

जीपीएम जिले में “सारथी सम्मान दिवस “मनाया गया

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित किया गया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गौरेला पेन्ड्रारोड, (छत्तीसगढ)

=====> छत्तीसगढ प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश पर गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में “सारथी सम्मान दिवस ” मनाया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित भी किया गया। जीपीएम जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी और पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी जी के मार्गदर्शन यह किया गया। सारथी सम्मान समारोह में जीपीएम जिले के विभिन्न स्थानों पर यह आयोजन किए गए। इस अवसर पर जीपीएम जिले के कोटमी मे हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब पुष्प देते हुए सम्मानित किया गया। गौरेला पेन्ड्रारोड के नये बस स्टैंड पर भी हेलमेट पहनकर वाहन चालाने वाले चालकों को श्रीफल और उपहार देते हुए सम्मानित किया गया। यह उपहार और भेंट उन वाहन चालकों को दिया गया, जिनके खिलाफ नशे में वाहन चलाने या मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोई भी अपराध नहीं था। इस अवसर पर परिवहन विभाग के द्वारा आयोजित इस सारथी सम्मान” पहल का वाहन चावकों और आम नागरिकों ने स्वागत किया। परिवहन विभाग द्वारा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के आमजनता मे जागरुकता लाना और यातायात के नियमों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में जीपीएम जिला परिवहन विभाग अधिकारी विवेक सिन्हा जी ने वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। सारथी सम्मान” आयोजन के अवसर पर यातायात बस महासंघ के अध्यक्ष भरतसिंह राजपूत एवं अजय राय ने परिवहन विभाग के इस पहल की सराहना करते हुए सभी वाहन चालकों से परिवहन विभाग के नियमों का समर्थन और पालन करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएसपी सत्यकला रामटेके, यातायात विभाग से मणिराम भगत, उदय गिरिवर आदि भी मौजूद रहे। इनके साथ ही वाहन चालक- हितेश कुमार पंजाबी, मंटू शुक्ला, रितेश ओमकार, अब्दुल रहमान भी उपस्थित रहे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!