A2Z सभी खबर सभी जिले की

खरगोन 25 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शहर में उत्साह और देश प्रेम का माहौल देखा गया

देश प्रेम के नारों के साथ ‘गणतंत्र दौड़’ संपन्न

    • एसडीएम श्री कटारे ने दिलाई मतदाता दिवस की शपथ

खरगोन 25 जनवरी 2026। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शहर में उत्साह और देश प्रेम का माहौल देखा गया। इस उपलक्ष्य में एसडीएम कार्यालय से उत्कृष्ट विद्यालय तक ‘गणतंत्र दौड़’ का आयोजन किया गया। अनुभागीय अधिकारी राजस्व श्री वीरेंद्र कटारे ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देश प्रेम से ओत-प्रोत नारों के साथ यह दौड़ एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ हुई। श्री कृष्णा टॉकीज तिराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा और तिलक पथ से गुजरी। अंततः उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर संपन्न हुई। दौड़ के प्रारंभ में एसडीएम श्री कटारे ने उपस्थित जनों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के मतदाता हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवक-युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वाएं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।” समापन के अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस दौड़ में शासकीय देवी अहिल्या उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 खरगोन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक खरगोन, शासकीय बालक उमावी क्रमांक-2 खरगोन, शासकीय उमावि मोतीपुरा के 700 से अधिक विद्यार्थियों सहित शिक्षकों, शिक्षिकाओं, अधीक्षक एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानुडे, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री इकबाल हुसैन आदिल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री विष्णु पाटीदार, क्रीडा निरीक्षक श्री हबीब बेग मिर्जा, क्रीडा निरीक्षक श्री अश्विन गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता योग और श्री जितेंद्र हिरवे सहित प्रशासन और शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!