A2Z सभी खबर सभी जिले की

देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजौली महराजगंज में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर निकली भव्य प्रभातफेरी

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

महराजगंज।आज 26 जनवरी 2026को देवलाली कन्या इंटर कालेज बासपार बैजौली महराजगंज में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। देवलाली कन्या इंटर कॉलेज बासपार बैजौली महराजगंज में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई उसके बाद विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर टी पी बर्मा जी द्वारा झंडा रोहण किया गया तत्पश्चात प्रबंधक द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित किया गया इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह द्वारा भी बच्चों को संबोधित किया गया एवं इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक गण ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर  अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक धर्मराज गौतम रामवृक्ष यादव ओमप्रकाश ईश्वर चंद्र निगम इन्द्र प्रसाद अनुराग मिश्रा सुधा पासवान ओमप्रकाश पटेल आनन्द मणि त्रिपाठी मंजेश कन्नौजिया अक्षय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!