A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:महुली में छात्र–छात्राओं की भव्य प्रभात फेरी, मनमोहक झांकियों ने जीता सबका दिल

आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज व सहयोगी संस्थानों का संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

महुली दुद्धी सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
दुद्धी क्षेत्र के महुली में स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा, एम.एस. आदर्श महाविद्यालय एवं मॉडर्न आई.टी.वी. हिराचक के छात्र–छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में प्रस्तुत की गई मां काली, भारत माता, वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, शिव–पार्वती एवं राधे–कृष्ण की सजीव व आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।IMG 20260126 WA00521
प्रभात फेरी आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड एवं रीवा–रांची मार्ग होते हुए राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा के प्रांगण में पहुंची, जहां कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार मिश्रा (अधिवक्ता) एवं विशिष्ट अतिथि भुल्लू राम कन्नौजिया, अंजनी सिंह तथा शेषनारायण पांडेय (थाना उपनिरीक्षक, विंढमगंज) द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
तत्पश्चात सभी अतिथियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती एवं विद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ. सफीक आलम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप–धूप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम, डायरेक्टर मंसूर आलम एवं प्रबंधक महबूब आलम द्वारा माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण कर किया गया।IMG 20260126 WA0082
इसके बाद चारों शिक्षण संस्थानों के छात्र–छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

IMG 20260126 112128
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन
राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली) एवं
नवनीत कुमार मिश्रा (प्रवक्ता, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष, विंढमगंज), दिलीप कुमार कन्नौजिया, विश्वनाथ शर्मा, अरविंद जायसवाल (ग्राम प्रधान महुली), चंद्र प्रकाश प्रजापति (पूर्व प्रधान), क्लामुद्दीन सिद्दीकी, बुंदेल चौबे, मनोज कुमार कन्नौजिया, संतोष कुमार कन्नौजिया, अमित कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार, कृष्ण मुरारी, जयप्रकाश शर्मा, अवधेश कुमार, विकास कुमार कन्नौजिया, आलोक कुमार कन्नौजिया, मेराज अंसारी, हृदयनारायण, कंचन देवी सहित अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षक–शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।IMG 20260126 WA0083
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना के संदेश के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!