A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आज दिनांक,28,,1,20260 को शंकर पुर भदोरा स्टेशन‌ स्थिति गेट नं,67/C पर रेल रोको आंदोलन किया गया

Screenshot 2026 01 29 06 31 40 52 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7कटनी

रेल पश्चिम मध्य रेल

मण्डल- जबलपुर

पोस्ट- नई कटनी जं.

आ.पो.बरगवा

विषय- दिनांक 28.01.2026 को शंकरपुर भदौरा स्टेशन स्थित गेट नं. 67/C पर रेल रोको आंदोलन किये जाने के संबंध में रेल रोको आंदोलन

महोदय,

श्रीमानजी मामला इस प्रकार है कि आज दिनांक 28.01.2026 को शंकरपुर भदौरा रेलवे स्टेशन पर शंकरपुर भदोरा निवासी आनंद सिंह ददुआ द्वारा शंकरपुर भदौरा स्टेशन के आसपास के ग्रामीणों की परेशानी के सम्बन्ध में शंकरपुर भदौरा स्टेशन पर गाडी सं. 11651/11652 का एक मिनिट का स्टापेज करने एवं शंकर पुर भदौरा स्टेशन पर स्टेशन मास्टर बैठाये जाने की मांगों को लेकर पूर्व मे एसडीएम महोदय कुशमी जिला सीधी (म.प्र.) को अपनी मांगें पूरी करने के लिये दिये गये ज्ञापन के अनुसार एलसी गेट के पास धरना प्रदर्शन सुबह 09.30 बजे से शुरु किया एवं उक्त मांगों के बाबत ज्ञापन रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी को देने एवं शांती पूर्वक गांधीवादी तरीके से धरना देने का बताया मौके पर थाना अधिकारी मडवास व कुशमी मय स्टाफ तथा जीआरपी जबलपुर व कटनी व सिंगरौली मय स्टाफ पहुंचे आंदोलनकारीयों को समझाने के प्रयास किये तो आनन्द सिंह ददुआ ने बताया कि अगर जबलपुर से कोई बडा अधिकारी मौके पर आकर ज्ञापन लेने और हमारी मांगो को मानने का आश्वान दिए जाने पर आंदोलन समाप्त कर देंगे लेकिन रेल का कोई अधिकारी समय पर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो समय 10.10 बजे आंदोलनकारी रेलवे ट्रेक पर लगभग 250 से 300 की संख्या में आकर बैठ गये अप लाईन पर मालगाडी सं. पीजेपीबी समय 10.37 बजे आकर खडी हो गयी। तहसीलदार कुशमी व एसडीएम सीधी श्री विकाश आनन्द ने आंदोलनकारियों को रेलवे ट्रेक से हटने की समझाईस दी गयी लेकिन आंदोलनकारी रेल के सक्षम अधिकारी को ही ज्ञापन देने पर अड़ गये बाद एडीईएन कटनी श्री जे.पी. पाठक मौके पर आने पर उनके द्वारा ज्ञापन लिया गया आंदोलनकारी फिर भी नहीं माने और लिखित में आश्वसन देने की जिद किये बाद एडीईएन के द्वारा सीनियर डीईएन व सीनियर डीसीएम से मोबाईल पर बात की गई एवं लिखित पत्र वाट्सऐप के माध्यम भेजा जिसके तहत आंदोलनकारीयों की मांग को लिखित पत्र देकर रेलवे बोर्ड भिजवाए जाने का आश्वासन दिए जाने पर आंदोलनकारी सहमत हो गए तथा अपनी मागों को 30 दिन में मांग लिये जाने का समय दिया गया है बाद आंदोलनकारी मान गये और धरना समय 13.25 बजे समाप्त कर दिया बाद 13.30 बजे आंदोलनकारीयों से ट्रैक खाली करवा दिया गया एवं गाडी सं. पीजेपीबी को समय 13.45 बजे चलाया गाडी 3 घण्टा 08 मिनट विलम्बित हुई गाडी सं. 11448 शक्तिपुंज शक्तिपुंज निवास रोड स्टेशन पर समय 10.11 से 13.40 बजे तक खड़ी रही तथा गाड़ी संख्या 22168 बरगवां स्टेशन पर समय 12.31 से 13.41 बजे तक खड़ी रही एवं डाउन में गाड़ी संख्या 61603 मेमो मड़वास स्टेशन पर 11.00 बजे से 13.35 बजे तक खड़ी रही उक्त आन्दोलन के दौरान कोई रेल सम्पत्ती को नुकसान नहीं हुआ और ना ही कोई जन हानि हुई है।

श्रीमानजी मामले मे आन्दोलनकारियो द्वारा रेल लाईन मे अबैध प्रवेश कर रेल आवागवन बाधित करना पाये जाने पर आन्दोलन की अध्यक्षता करने वाले 1-आनन्द सिह उर्फ ददुआ समाज सेवी 2-रमेश बनाडिया सरपंच भदोरा 3-रमेश कोल पूर्व सरपंच भदोरा 4-राज कुमार कोल सरपंच गांव निधिपुरी 5- अखलेश जैसवाल भदोरा 6-पवनगुप्ता निवासी भदौरा 7-विजय शुक्ला शंकरपुर 8-शंकर केवट निवासी शंकरपुर 9- राजेश कोल सरपंच गांव दरिमां 10-श्रीकान्त शुक्ला निवासी शंकरपुर 11-श्रीमति श्यामवती सिंह जनपद अध्यक्ष कुशमी के विरूद्व नामजद व अन्य अज्ञातों व्यक्तियो के विरूध अपराध क्रमांक 79/2026 धारा 174 (2), 147 रेल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामला जांच मे लिया गया। रेलवे ट्रैक पर आंदोलन कर रेल आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों की मौके पर की गयी फोटोग्राफी व वीडीयोग्राफी के आधार पर पहिचान कर उनके विरुध भी कार्यवाही की जावेगी। मामले की जांच सेक्टर इंचार्ज सउनि संतोष कुमार मिश्रा आउट पोस्ट बरगवा द्वारा की जा रही है।

श्रीमानजी आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों की वीडियो व फोटोग्राफी की गयी है उक्त आंदोलन के दौरान निम्न बल तैनात रहा।

*RPF* -IPF – 01, ASI- 04, HC- 02, CT-05 Total:- 12 मय दंगा परिधान

*GRP* -SI- 02, ASI-02,HC-04, CT-05 Total:- 13

*City Police*

TI-02, SI-03 ASI-07 HC&CT-17 HomeGaurd -02 Total=31

श्रीमान प्रकरण के नामजद आरोपीयों एवं अन्य की फोटो व वीडियो ग्राफी से पहिचान कर गिरफ्तारी सुमार की जावेगी।

 

रिपोर्ट श्रीमानजी की सेवा में सादर प्रेषित है।

Back to top button
error: Content is protected !!