
रायबरेली-संपूर्ण भारत के साथ ही रायबरेली जिले में भी विगत दिनों यूजीसी कानून बिल 2026 के विरोध में भारी रोष प्रदर्शन जारी रहा। जिले के सामान्य वर्गों द्वारा जिलाधिकारी से लेकर उपजिलाधिकारी तक प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिले के सवर्णों के लिए एक आखिरी उम्मीद एक आशा की किरण केवल सुप्रीम कोर्ट ही बची थी जिस पर गुरुवार के दिन सभी की निगाहें टेलीविजन, मोबाइल, सोशल मीडिया पर टिकी हुई थी। दोपहर में सुप्रीम कोर्ट का यूजीसी कानून बिल 2026 पर अग्रिम सुनवाई तक रोक लगाये जाने से सवर्णों में खुशी का माहौल छा गया। मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को गले लगाकर बधाइयों का सिलसिला शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण आंचलिक क्षेत्रों तक जारी हो गया। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।
[yop_poll id="10"]






