
मंडला सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की संवेदनशील और अनुकरणीय पहल देखने को मिली वीर नारायण शाह बस स्टैंड परिसर के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर अधिकारियों ने स्वयं खड़े होकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया और यह संदेश दिया कि जीवन सुरक्षा सबसे पहले अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को तत्काल दंडित करने बजाय पहले समझाइश दी गई ऐसे वाहन चालकों की गाड़ी बस स्टैंड परिसर में खड़ी करवाई गई और उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर हेलमेट मंगवायए गए यह कदम लोगो को भावनात्मक रूप से सड़क सुरक्षा को जोड़ने के उद्देश्य से उठाया गया 
[yop_poll id="10"]









