
रायबरेली -जिले में मौसम के अचानक पलटवार से किसानों में बेचैनी बढ़ गई है विशेषकर तिलहन किसानों में तेज बारिश व हवाओं से तिलहन उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल ऐसा मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है। जाड़े की वापसी तथा कहीं कहीं हल्की बारिश ने गेहूं की उत्पादकता में वृद्धि के संकेत दे दिए हैं। आगामी दिनों में फिलहाल मौसम विभाग द्वारा मौसम के करवट बदलने के साफ संकेत मिल रहे हैं। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।






