मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:– सिगरौली जिले में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

 

 

सिंगरौली:– सिगरौली जिले में शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी 2026 (शहीद दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त पुलिस थानों एवं इकाइयों में दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस.परस्ते, सूबेदार श्री आशीष तिवारी, उप निरीक्षक श्री पवन सिंह* सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रातः 11:00 बजे राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इसी प्रकार जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

शहीदों का बलिदान सदैव हमें देशभक्ति, एकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!