A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़रायपुर

छग• राजिम कुंभ मेले के दौरान 15 दिनों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी

रायपुर- राजिम के बीच 15 फरवरी तक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 31 जनवरी 2026

====> 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक छग के रायपुर से राजिम तक प्रतिदिन चलेंगी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छग के राजिम कुंभ में 15 दिनों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी।।रायपुर-राजिम के बीच राजिम कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेनें 01फरवरी से 15 फरवरी 2026तक स्पेशल ट्रेने चलेंगी। इन स्पेशल ट्रेनों के चलाए जाने से श्रद्धालु भक्तजनों को राजिम कुंभ मेले तक पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार राजिम कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेनों का ठहराव मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री, मानिकचोरी, और राजिम रेलवे-स्टेशनों पर रहेगा। रायपुर- राजिम कुंभ स्पेशल ट्रेनों की समयसारणी-: ट्रेन क्रमांक 08755 रायपुर-राजिम- रायपुर से 11:55बजे छूटेगी और मंदिर हसौद -12:15 बजे, सीबीडी पीएच- 12:24बजे, केंद्री- 12:34बजे, अभनपुर- 12:49, मानीकचोरी 12:57 बजे और राजिम स्टेशन दोपहर 13:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 08756 राजिम-रायपुर-: राजिम रेलवे-स्टेशन से दोपहर 14:00 बजे छूटेगी और मानिकचोरी- दोपहर 14:07बजे, अभनपुर- 14:14 बजे, केंद्री- 14:22 बजे, सीबीडी पीएच-14:31 बजे, मंदिरहसौद – 14:43 बजे और रायपुर दोपहर 15:30 बजे पहुंचेगी। दूसरी मेमू स्पेशल ट्रेन समय सारणी-: ट्रेन क्रमांक 08757- रायपुर-राजिम- रायपुर से दोपहर 14:30 बजे छूटेगी और मंदिर हसौद – 14:48 बजे, सीबीडी पीएच- 14:49बजे, केंद्री- 15:09 बजे, अभनपुर- 15:23 बजे, मानिकचोरी- 15:31 बजे और राजिम शाम 16:00 बजे पहुंचेगी । ट्रेन क्रमांक 08758 राजिम-रायपुर- राजिम रेलवे-स्टेशन से रात 20:30 छूटेगी और मानिकचोरी- रात 20:37 बजे, अभनपुर- रात 20:44 बजे, केंद्री- रात 20:52 बजे, सीबीटी पीएच- रात 21:00 बजे, मंदिरहसौद- रात 21:12 और रायपुर रात मे 22:00 पहुंचेगी । रेलवे द्वारा इन ट्रेनों के चलाए जाने से रायपुर-राजिम के बीच मेले मे पहुंचने के लिए यात्रियों को आराम रहेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!